दुमका, जुलाई 3 -- दुमका, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के हजारीबाग ग्रुप के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर दीपक गौड़ ने 03 जुलाई को 4 झारखंड गर्ल्स बटालियन एनसीसी, दुमका का वार्षिक प्रशासनिक एवं प्रशिक्षण निरीक्षण किया। उनके आगमन पर बटालियन परिसर में कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अनिल कुमार, सूबेदार मेजर राजेश सिंह तथा सूबेदार मेजर विकास राय ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। ग्रुप कमांडर के सम्मान में बटालियन की कैडेटों द्वारा एक आकर्षक एवं अनुशासित गार्ड ऑफ ऑनर प्रस्तुत किया गया। स्मार्ट टर्नआउट, उत्कृष्ट ड्रिल एवं अनुशासन का प्रदर्शन करती कैडेटों ने एनसीसी के उच्च प्रशिक्षण स्तर की प्रभावशाली झलक प्रस्तुत की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...