धनबाद, मार्च 26 -- झारखंड खेल नीति के तहत राज्य के योग्य खिलाड़ियों से विहित प्रपत्र में पेंशन के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है। धनबाद जिला अंतर्गत योग्य एवं इच्छुक खिलाड़ी विहित प्रपत्र में पूर्ण रूप से भरा हुआ आवेदन जिला खेल पदाधिकारी, धनबाद को 16 अप्रैल तक जमा कर सकते हैं। झारखंड के वैसे खिलाड़ी, जो मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार, अर्जुन अवार्ड, द्रोणाचार्य अवार्ड, ध्यानचंद अवार्ड, ओलम्पिक गेम्स/पैरालम्पिक गेम्स में पदक विजेता हैं। ओलंपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ी कॉमनवेल्थ खेल/ एशियन गेम/विश्व कप/विश्व चैंपियनशिप (दो वर्ष या इससे अधिक के अंतराल पर आयोजित) / पैरा एशियन गेम्स/सैफ गेम्स/राष्ट्रीय खेल के पदक विजेता/ओलम्पिक गेम्स में शामिल खेल विधाओं में राष्ट्रीय खेल में भाग ले चुके हैं। वैसे खिलाड़ी जो अब व्यवहारिक तौर पर खेल में नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.