झारखंड खान मजदूर यूनियन का पुनर्गठन
घाटशिला, सितम्बर 7 -- मुसाबनी। झारखंड खान मजदूर यूनियन की बैठक सुरदा स्थित यूनियन के मुख्य कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता यूनियन के अध्यक्ष बाबूलाल सोरेन ने की। बैठक में यूनियन के आईसीसी मौउभडार इकाई का पुनर्गठन किया गया। इसमें महासचिव सुरेश मुखी, सचिव किरण कुमार, सुप्रिया सेन, सह सचिव जयश्री बारीक, उपाध्यक्ष प्रसनजीत दे, रविदास सोय, कोषाध्यक्ष मानिक पूर्ति, सह कोषाध्यक्ष राकेश बेरा तथा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में रंजीत करवा, विमल महतो, महादेव गोरई, अजय कुमार सिंह, जान मोहम्मद, हरभजन सिंह, रानी सोय, मालती दास, सीता हेंब्रम, शांति मुर्मू का चयन किया गया। नवगठित यूनियन के सभी पदाधिकारीयो एवं कार्यकारी सदस्यों को यूनियन अध्यक्ष ने माला पहनकर स्वागत किया तथा शपथ दिलायी। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: झारखंड खान मजदूर यूनियन का पुनर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.