झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा में 4,248 में से 908 अभ्यर्थी ही हुए शामिल
चतरा, जुलाई 20 -- चतरा प्रतिनिधि झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) द्वारा आयोजित झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा-2024 का आयोजन रविवार को जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हो गया। परीक्षा के लिए जिले में कुल 4,248 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 908 अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा के सफल संचालन को लेकर उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में पूर्व में समाहरणालय के सभाकक्ष में समीक्षा एवं ब्रीफिंग बैठक आयोजित की गई थी। उपायुक्त ने सभी दंडाधिकारियों, केंद्राधीक्षकों, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, ऑब्जर्वर, जोनल दंडाधिकारियों, उड़नदस्ता दल एवं पुलिस पदाधिकारियों को आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरश: पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था। यह भी पढ़ें- कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.