झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा में चक्रधरपुर में एक परीक्षार्थी निष्कासित
चाईबासा, जुलाई 20 -- चाईबासा, संवाददाता। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा रविवार को आयोजित झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा-2024 में प्रथम पाली में कार्मेल उच्च विद्यालय, चक्रधरपुर परीक्षा केंद्र से परीक्षा नियमों का उल्लंघन करने के कारण एक परीक्षार्थी को निष्कासित किया गया। इसके अलावा तीनों पालियों में जिले के 26 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक प्रशासनिक एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी। सभी परीक्षा केंद्रों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों की प्रतिनियुक्ति की गई थी तथा परीक्षा के प्रत्येक चरण की सतत निगरानी की गई। यह भी पढ़ें- झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.