चक्रधरपुर, जुलाई 18 -- चक्रधरपुर, संवाददाता चक्रधरपुर शहर के आठ परीक्षा केंद्रों पर झारखंड कर्मचारी चयन आयोग रांची द्वारा आयोजित झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा रविवार को आयोजित होगा। परीक्षा को देखते हुए अनुमंडल पदाधिकारी ने भारतीय नागरिक सुरक्ष संहिता की धारा 163 के तहत शनिवार से निषेधाज्ञा लगाया हैं। रविवार को तीन पालियों में परीक्षा आयोजित किया जाएगा। पहली पाली पूर्वाह्न 6 से 10.30 बजे द्वितीय पाली 11.30 से 1.30 बजे तथा तृतीय पाली 1.30 से 5.39 बजे तक संचालित होगा। चक्रधरपुर के कारमेल हाई स्कूल, संत जेवियर्स इंग्लिश स्कूल, आदर्श मिडिल स्कूल देवगांव, मधुसूदन महतो हाई स्कूल, मारवाड़ी प्लस टू स्कूल, सिस्टर निवेदिता वीमेंस इंटर कॉलेज, महात्मा गांधी हाई स्कूल, उर्दू टाउन हाई स्कूल में परीक्षा आयोजित होगी। यह भी पढ़ें- Garhwa ...