झारखंड क्षत्रिय महासंघ राहे कमिटी गठित
रांची, सितम्बर 6 -- राहे, प्रतिनिधि। झारखंड क्षत्रिय महासंघ की बैठक रविवार को राहे प्रखंड के सर्वोदय स्कूल परिसर में हुई। बैठक की अध्यक्षता कमलाकांत सिंह और संचालन संजय शिखर ने किया। बैठक में समाज के उत्थान, संगठन के विस्तार और सामाजिक एकजुटता पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान राहे प्रखंड कमिटी का गठन किया गया। मुख्य अतिथि केंद्रीय अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने कहा कि समाज की मजबूती के लिए सभी लोगों को एकजुट होकर संगठन से जुड़ना होगा। उन्होंने शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विकास के क्षेत्र में मिलकर कार्य करने पर जोर दिया। साथ ही समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने तथा समय के अनुरूप सामाजिक रीति-रिवाजों में सकारात्मक बदलाव लाने की बात कही। उन्होंने नई पीढ़ी को संस्कारों से जोड़ते हुए आधुनिक शिक्षा और प्रगतिशील सोच को बढ़ावा देने की आवश्यकता ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.