सिमडेगा, दिसम्बर 23 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। विप्र फाउंडेशन जोन 6 के द्वारा मंगलवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर सर सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी की विजेता झारखंड टीम के मैनेजर श्रीराम पुरी को सम्मानित किया गया। विप्र फाउंडेशन जोन 6 के अध्यक्ष राजु शर्मा ने कहा कि जिले के श्रीराम पुरी के नेतृत्व में झारखंड टीम पहली बार टूर्नामेंट जीती है जो हम सबों के लिए सम्मान की बात है। इधर फाउंडेशन के सदस्यो ने बुके देकर और शॉल ओढ़ाकर श्रीराम पुरी को सम्मानित किया। मौके पर संजय शर्मा, प्रदीप शर्मा, बजरंग शर्मा, बसंत शर्मा, सौरभ शर्मा सहित कई लोग उपस्थित थे। इधर कोलेबिरा विधायक प्रतिनिधि समी आलम, झामुमो के जिला सचिव सफीख खान, सिमडेगा पत्रकार संघ ने भी श्रीराम पुरी को सम्मानित करते हुए क्रिकेट को ओर उंचाईयों पर ले जाने के लिए शुभकामना दी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.