रांची, मार्च 18 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू ने राज्य में फॉरेंसिक डिटेक्टिव उपकरण की उच्च दर में खरीद का आरोप लगाते हुए कहा है कि राज्य सरकार एक दो नहीं, बल्कि हजार हाथों से झारखंड को लूट और लुटवा रही है। उन्होंने कहा कि हर विभाग, पंचायत से लेकर सचिवालय, मंत्री से लेकर मंत्रालय तक चौतरफा लूट मची है। बिना पैसे के कोई काम नहीं हो रहे। उन्होंने कहा कि गरीब आदमी राज्य में पेंशन के लिए तरस रहा, विद्यार्थी किताब, ड्रेस, छात्रवृत्ति के लिए तरस रहे थ्ं, मरीज दवाई के लिए तरस रहे और राज्य सरकार खजाना को लूटने में जुटी लगी है। साहू ने कहा कि फॉरेंसिक डिटेक्टिव उपकरण की खरीद 229% अधिक कीमत पर हुई है। ये भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा है। उन्होंने कहा कि जिस राज्य में गरीबों को शुद्ध पीने का पानी नहीं मिल रहा हो, ...