जमशेदपुर, जुलाई 16 -- झारखंड के लिए बड़ी सौगात मिली है। जल्द ही दो रूट पर स्लीपर वंदे भारत चलाने का प्लान है। शालीमार से मुंबई तक स्लीपर वंदे भारत ट्रेन टाटानगर और चक्रधरपुर स्टेशन होते हुए चलेगी। इस प्रस्ताव से टाटानगर को पांचवीं वंदे भारत ट्रेन मिलने की संभावना बढ़ गई है। इसके साथ ही टाटा से वाराणसी तक दूसरी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन चलानेका भी प्लान है। दक्षिण पूर्व रेलवे जोन ने 11 जून को गार्डनरीच से रेलवे बोर्ड को इस नई ट्रेन का प्रस्ताव भेज दिया है। स्लीपर वंदे भारत ट्रेन चलने से झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों के यात्रियों को तेज और आधुनिक यात्रा सुविधा मिलेगी। वर्तमान में टाटानगर से पटना और बरहमपुर वंदे भारत ट्रेन चल रही है, जबकि रांची-हावड़ा और राउरकेला-हावड़ा वंदे भारत सप्ताह में छह दिन गुजरती है।रेलवे बोर्ड से मंजूरी का इ...