झारखंड को भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, इन 5 जिलों में होगी बारिश; देखें लिस्ट
रांची, मई 21 -- Jharkhand Weather: झारखंड भीषण गर्मी की चपेट में है। राज्य में बुधवार को रांची समेत 16 जिले ऐसे रहे, जहां का तापमान 40 डिग्री से ऊपर होने और गर्म हवा के प्रकोप से लोग दिनभर झुलसते रहे। पलामू का तापमान राज्य में सर्वाधिक 43.4 डिग्री पर पहुंच गया। रांची के कांके का तापमान 40.2 डिग्री रहा। उधर, गढ़वा, चतरा और आसपास के क्षेत्रों में भी चिपचिपी उमस और गर्म लहर लोगों को परेशान करती रही। अब मौसम विभाग ने झारखंड में बारिश का अपडेट दिया है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को पांच जिलों गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला को छोड़कर राज्य के अधिकांश जिलों में तेज हवा और गरज के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। मंगलवार की रात व बुधवार को कई शहरों में आंधी व गरज के साथ छिटपुट बारिश हुई। हालांकि इस बारिश ने कुछ जिलों में उमस बढ़ा दी है। उधर, सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.