नई दिल्ली, जुलाई 9 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि सरकार का लक्ष्य राज्य को शोध और नवाचार का बड़ा केंद्र बनाना है। इसके लिए सरकार हर स्तर पर काम कर रही है। नई दिल्ली में आयोजित नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन-2026 के समापन सत्र को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने उद्योग जगत, तकनीकी विशेषज्ञों, निवेशकों, पर्यटन क्षेत्र के प्रतिनिधियों और नीति निर्माताओं के सामने झारखंड के विकास का नया विजन रखा। यह भी पढ़ें- झारखंड की नई औद्योगिक नीतियों पर चैम्बर ने दिए सुझावराज्य की पहचान में बदलाव मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की पहचान अब केवल खनिज संपदा (माइंस) तक सीमित नहीं रहेगी। अब ज्ञान, शोध और तकनीकी नवाचार के दम पर राज्य को नई पहचान दी जाएगी। सरकार का लक्ष्य राज्य को शोध और नवाचार का बड़ा केंद्र बनाना है। इसी ...