रांची, अगस्त 20 -- केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने झारखंड को बड़ा तोहफा दिया है। गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि गोड्डा के साथ ही कई इलाकों में हजारों करोड़ रुपए खर्च करके सड़कें बनाने को स्वीकृति मिल गई है। अब इलाके के लोगों को अच्छी सड़कों की सहूलियत मिल जाएगी। इस मामले की जानकारी देते हुए निशिकांत दुबे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नितिन गडकरी को धन्यवाद भी दिया।कहां-कहां बनेंगी सड़कें बुधवार को भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए जानकारी दी कि महगामा से एकचारी तक चार लेन की सड़क बनाई जाएगी। इस सड़क के लिए 1500 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा देवघर से हंसडिहा तक चार लेन की सड़क बनाई जाएगी, जिसमें 1700 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। दुबे ने बताया कि देवघर से मधुपुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.