रांची, जून 23 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड को जल्द ही पहली अमृत भारत वर्जन 3.0 ट्रेन की सौगात मिल सकती है। रेलवे से प्राप्त सूचना के अनुसार, राज्य को यह ट्रेन मिलने जा रही है। अजमेर से रांची के बीच वाया जयपुर होकर ट्रेन संचालित किए जाने की संभावना है। उम्मीद है कि जल्द ही इसकी अधिकारिक घोषणा भारतीय रेलवे द्वारा की जाएगी। इस संबंध में दक्षिण-पूर्व रेलवे उपभोक्ता सलाहकार समिति के सदस्य अरुण जोशी ने बताया कि उत्तर-पश्चिम रेलवे को अमृत भारत वर्जन 3.0 का नया रैक प्राप्त हो चुका है। अजमेर-जयपुर-रांची रेलखंड पर यात्रियों की बढ़ती मांग और लंबी दूरी की बेहतर कनेक्टिविटी को देखते हुए इस मार्ग को प्राथमिकता मिलने की संभावना है। यह भी पढ़ें- टाटा-रांची होकर जल्द चलेगी जयपुर की ट्रेन, संतरागाछी में रैक तैयार बताया कि इस ट्रेन में प्रथम श्रेणी एसी,...