रांची, जुलाई 22 -- झारखंड में फिल्म निर्माण और फिल्म शिक्षा को नई दिशा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की उपस्थिति में राज्य सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (आईपीआरडी) के अधीन कार्यरत झारखंड फिल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (जेएफडीसीएल) और सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट (एसआरएफटीआई), कोलकाता के बीच बुधवार को एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। इस समझौते के साथ ही राज्य में झारखंड फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट (जेएफटीआई) की स्थापना का मार्ग प्रशस्त होगा। प्रोजेक्ट भवन, रांची में आयोजित समारोह में एमओयू पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। इस दौरान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के विशेष सचिव राजीव लोचन बक्शी मौजूद रहेंगे। यह भी पढ़ें- झारखंड में दो दिन रहेंगे फीके, 24 जुलाई से फि...