गिरडीह, अप्रैल 21 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन की बैठक सोमवार को पपरवाटांड़ स्थित यूनियन कार्यालय में हुई। जिसमें सीसीएल गिरिडीह क्षेत्र के महाप्रबंधक को सप्ताह दिन के अल्टीमेटम के साथ तीन सूत्री मांगों को लेकर 17 अप्रैल को सौंपे गए ज्ञापन पर सकारात्मक पहल नहीं होने की स्थिति में आंदोलनात्मक कार्यक्रम शुरू करने का निर्णय लिया गया। यूनियन नेताओं ने स्पष्ट कहा कि तीन सूत्री मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं हुई तो 23 अप्रैल के बाद महाप्रबंधक कार्यालय घेराव के साथ जोरदार आंदोलन किया जाएगा। जिसकी पूरी जवाबदेही सीसीएल प्रबंधन की होगी। बैठक में यूनियन के क्षेत्रीय अध्यक्ष हरगौरी साव छक्कू ने कहा कि गिरिडीह ओपेन कास्ट खदान के संचालन से पहले जिन रैयतों की जमीन अधिग्रहित की गई, उनका सत्यापन कर उन्हें नौकरी या मुआवजा दिया जाए। यह भ...