गिरडीह, मार्च 19 -- डुमरी, प्रतिनिधि। झारखंड कॉलेज डुमरी में बुधवार को प्राचार्य डॉ. सुजीत कुमार माथुर की अध्यक्षता में करियर काउंसिलिंग एवं पंजीयन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन झारखंड सरकार के श्रम नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग तथा जिला नियोजनालय, गिरिडीह के तत्वावधान में कॉलेज के आईक्यूएसी द्वारा किया गया। इसका उद्देश्य कॉलेज में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को रोजगार के अवसरों एवं करियर मार्गदर्शन की जानकारी प्रदान करना था। कार्यक्रम में श्रम नियोजन विभाग से काउंसेलर के रूप में सुमित सिंह एवं शालिनी, जबकि जिला नियोजनालय, गिरिडीह से धर्मेंद्र कुमार उपस्थित रहे। उन्होंने छात्र-छात्राओं को विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध करियर विकल्पों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही उनकी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर आवेदन पत्र लेकर पंजीयन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.