रांची, मार्च 11 -- झारखंड के सभी नौ नगर निगम में डिप्टी मेयर बनाने के लिए राजनीतिक पार्टियों ने जोर लगाना शुरू कर दिया है। पार्षदों को सम्मान देने से लेकर उन्हें लेकर बैठकों का दौर शुरू हो गया है। भाजपा, कांग्रेस, झामुमो मुख्य रूप से अनौपचारिक रूप से पार्षदों को डिप्टी मेयर के लिए एकजुट करने में लगे हुए हैं। जिन नगर निगम में पार्टी समर्थित मेयर प्रत्याशी नहीं जीते हैं, वहां भी अब राजनीतिक दल अपने दलों के विचारधारा वाले पार्षदों को एक मंच पर ला रहे हैं।कौन कहां आगे रांची नगर निगम में डिप्टी मेयर पद के लिए भाजपा ने वार्ड पार्षदों का सम्मान समारोह आयोजित कर दिया। पार्षदों के साथ परिचय के लिए भी अलग बैठक हो गयी, जिसमें 53 में 42 पार्षदों की उपस्थिति रही। वहीं, कांग्रेस नेताओं ने सोमवार की रात बड़े होटल में डिनर डिप्लोमेसी के तहत पार्षदों के स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.