झारखंड के 68% बच्चों में खून की कमी, एनीमिया नियंत्रण सुस्त; सभी सिविल सर्जनों को सुधार का निर्देश
रंजन, अप्रैल 20 -- झारखंड में पांच वर्ष से कम ऊम्र के लगभग 68 प्रतिशत बच्चे एनीमिया के शिकार हैं। यानी इन बच्चों के शरीर में खून का स्तर 11 जी/डीएल से कम है। एनएफएचएस 5 के अनुसार इन बच्चों में 31.9 प्रतिशत बच्चे ऐसे हैं, जिनके शरीर में खून का स्तर 10 से 11, जबकि 34.3 प्रतिशत बच्चों में 7 से 10 एवं 1.2 प्रतिशत बच्चों में तो खून का स्तर 7 जी/डीएल से भी कम है। बावजूद इसके राज्य में एनीमिया नियंत्रण के लिए चलाया जाने वाला आईएफए संपूरण अभियान की स्थिति लचर है। इसका खुलासा जिलों में संचालित एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के परफॉरमेंस इंडिकेटर्स पर आधारित स्कोर कार्ड से हुआ है। बता दें कि एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत क्वार्टरली अभियान चलाकर पांच समूहों को आईएफए (आयरन, फोलिक एसिड) की खुराक दी जाती है। इन समूहों में पांच साल तक के बच्चे, 05-0...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.