रांची, अगस्त 6 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने गुरुवार को निर्वाचन सदन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से राज्य के जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में प्रकाशित ड्राफ्ट मतदाता सूची के बाद दावा-आपत्ति प्रक्रिया की समीक्षा की। उन्होंने सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि ड्राफ्ट मतदाता सूची में नो-मैप या तार्किक विसंगति की श्रेणी में आने वाले मतदाता की ईआरओ स्तर पर सुनवाई हो। इसके लिए 63,24,116 वोटरों को नोटिस जाएगा। इसमें नो मैपिंग वाले 14,03,205 मतदाता, जनांकिकीय सम-प्रविष्टियां के आधार पर सत्यापन के लिए 3,65,684 व तार्किक विसंगति के आधार पर सत्यापन के लिए 45,55,227 मतदाता शामिल हैं। उन्होंने कहा कि संबंधित मतदाताओं को नोटिस देकर जरूरी दस्तावेज लिए जाएंगे। इसी आधार...