रांची, अप्रैल 4 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राज्य के शहरी क्षेत्रों की सूरत बदलने और स्वच्छता को हर नागरिक की जीवनशैली का हिस्सा बनाने के लिए नगर विकास एवं आवास विभाग ने एक व्यापक कार्ययोजना तैयार की है। केंद्र प्रायोजित स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के तहत राज्य के सभी 49 नगर निकायों में स्वच्छता को अब एक 'जन-आंदोलन' का रूप दिया जाएगा। पूरी परियोजना के सफल क्रियान्वयन के लिए करीब 70 करोड़ रुपये राशि खर्च की जाएगी। स्वच्छता के इस अभियान में विभाग कुल पांच महत्वपूर्ण गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित कर काम करेगा। इसमें नागरिक भागीदारी और जागरुकता पर जोर, खुले में शौचमुक्त (ओडीएफ) स्टेटस को बरकरार रखना, अपशिष्ट प्रबंधन और नई परियोजनाएं को धरातल पर उतरना, 1 लाख से कम आबादी वाले शहरों में 'फिकल स्लज' मैनेजमेंट आदि को प्राथमिकता देना है। ................
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.