हजारीबाग, मई 10 -- हजारीबाग, बोकारो और चाईबासा में पुलिस के वेतन समेत अन्य मदों से फर्जी निकासी के मामले में मास्टरमाइंड के तौर पर बोकारो के लेखा शाखा के कर्मी कौशल कुमार पांडेय को ही चिह्नित किया जा रहा है। तीनों जिलों में फर्जी निकासी के तार पूरी तरह कौशल पांडेय से जुड़ गए हैं। चाईबासा में पुलिस के वेतन समेत अन्य मद से निकासी के मामले में सीआईडी की एसआईटी की जांच में यह बात सामने आयी है कि वेतन मद की राशि का एक हिस्सा कौशल कुमार पांडेय की मां बृज देवी के बैंक खाते में भी ट्रांसफर हुआ। हालांकि अबतक की जांच में इस फर्जीवाड़े में किसी वरीय अधिकारी की भूमिका नहीं पायी गई है। चाईबासा में ट्रेजरी अफसर सुमित कुमार का बयान दर्ज किए जाने के बाद देवनारायण मुर्मू को गिरफ्तार किया गया था। चाईबासा ट्रेजरी से पुलिस खाते के जरिए हुई निकासी में भी सीआई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.