जमशेदपुर, मार्च 9 -- राज्य में अपराध पर अंकुश लगाने और लंबे समय से फरार चल रहे अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए झारखंड पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस मुख्यालय ने राज्य के सभी जिलों से अपने-अपने क्षेत्रों में फरार चल रहे अपराधियों की सूची मांगी है। प्रारंभिक आकलन के अनुसार करीब 200 कुख्यात फरार अपराधियों पर इनाम घोषित किए जाने की तैयारी चल रही है। पुलिस मुख्यालय के निर्देश के बाद जिलों में ऐसे अपराधियों की पहचान की प्रक्रिया तेज कर दी गई है, जो हत्या, रंगदारी, धमकी, लेवी वसूली, आगजनी और तोड़फोड़ जैसी गंभीर आपराधिक घटनाओं में शामिल होने के बाद से फरार चल रहे हैं। इन अपराधियों पर इनाम घोषित कर उनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।डीजीपी के निर्देश पर कार्रवाईराज्य की पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) तदाशा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.