रांची, मई 10 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड के 14.17 लाख बच्चों का अब तक आधार कार्ड नहीं बन सका है। राज्य में 74.57 लाख छात्र-छात्रा नामांकित हैं। इनमें 60.41 लाख बच्चों का आधार कार्ड बना है। वहीं, जिन बच्चों का आधार बना हुआ है, उनमें 48.36 लाख बच्चों का ही आधार वेरिफिकेशन हो सका है। 12 लाख से अधिक बच्चों का आधार बनने के बाद वेरिफिकेशन का काम नहीं हुआ है। इसका खुलासा स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग के रिपोर्ट से हुआ है।शिक्षा विभाग की रिपोर्ट में यह भी खुलासा हुआ कि अब तक 32 लाख बच्चों का अपार आईडी के लिए अप्लाई भी नहीं हुआ है। वहीं, 56 हजार बच्चे ऐसे हैं, जिनका दस्तावेज सही नहीं होने की वजह से अपार आईडी फेल हो गया है। इसको लेकर स्कूल स्तर पर शिविर लगाया जाएगा और 30 जून तक अपार आईडी बनायी जाएगी। शिविर का आयोजन सप्ताह में कम से कम एक ...