रांची, अप्रैल 30 -- रांची, वरीय संवाददाता। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) द्वारा गुरुवार को आईसीएसई (10वीं) और आईएससी (12वीं) के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए। इन परिणामों में झारखंड के 12वीं के विद्यार्थियों का प्रदर्शन पड़ोसी राज्यों बिहार और छत्तीसगढ़ की तुलना में बेहतर रहा है। आईएससी (12वीं) में जहां झारखंड के छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.14 रहा, वहीं बिहार के 98.83 प्रतिशत और छत्तीसगढ़ के 97.39 प्रतिशत छात्र सफल हुए। दूसरी ओर, 10वीं के परिणामों में छत्तीसगढ़ और बिहार के विद्यार्थियों ने झारखंड को पीछे छोड़ दिया। 10वीं में बिहार के छात्रों का सफलता दर 99.50 प्रतिशत रहा, जबकि छत्तीसगढ़ के 99.23 प्रतिशत और झारखंड के 99.02 प्रतिशत विद्यार्थी सफल रहे। यह भी पढ़ें- संत जेवियर्स स्कूल के विद्यार्थियों का उत...