झारखंड के 'अर्जुन' को कबतक करना होगा अपने 'द्रोण' का इंतजार
रांची, अगस्त 29 -- रांची। झारखंड में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। सीमित संसाधनों और कई जगह प्रशिक्षकों की कमी के बावजूद राज्य के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं और पदक जीत रहे हैं, लेकिन सवाल यह है कि जब खिलाड़ी अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए मैदान पर पसीना बहा रहे हैं, तो उन्हें सही दिशा देने वाले प्रशिक्षक कब मिलेंगे। राज्य के एक दर्जन से अधिक खेल प्रशिक्षण केंद्रों में कोच की कमी इस सवाल को और गंभीर बना रही है। कई जगह नियमित कोचिंग व्यवस्था अब भी पूरी तरह स्थापित नहीं हो सकी है। कहीं दूसरे केंद्र के कोच को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है, तो कहीं डे-बोर्डिंग कोच से ही काम चलाया जा रहा है। कुछ केंद्र ऐसे भी हैं, जहां कोच की आधिकारिक नियुक्ति अब तक नहीं हो सकी है।
कोच की कमी का मुद्दा एक्सीलेंस हॉकी सेंटर,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.