जमशेदपुर, दिसम्बर 2 -- राज्य सरकार ने झारखंड में साइबर अपराध पर लगाम लगाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब राज्य के सभी जिलों में साइबर थाना खोले जाएंगे। विभाग ने इस प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है। इससे साइबर सुरक्षा तंत्र को मजबूत बनाने के साथ-साथ तेजी से बढ़ रहे ऑनलाइन ठगी और साइबर अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई में मदद मिलेगी। वर्तमान में झारखंड में कुल 14 साइबर थाना संचालित हो रहे हैं, लेकिन जिलेवार कवरेज नहीं होने से कई मामलों में त्वरित कार्रवाई में परेशानी होती है। वहीं, दूरदराज इलाकों से पीड़ित साइबर थाने तक नहीं पहुंच पाते हैं। इससे केस दर्ज करने के साथ जांच आगे बढ़ाने में भी देरी होती है। अब हर जिले में समर्पित साइबर थाना होगा। इससे न सिर्फ साइबर अपराधों की जांच तेज होगी, बल्कि डिजिटल सुरक्षा को लेकर जनजागरण अभियान भी संचालित किए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.