झारखंड के सरकारी स्कूलों में राजस्थान मॉडल से चमकेगी शिक्षा की तस्वीर
जमशेदपुर, सितम्बर 27 -- झारखंड के सरकारी विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता को बेहतर बनाने और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप नेतृत्व विकसित करने की कवायद शुरू कर दी गई है। इस कड़ी में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग और झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के संयुक्त तत्वावधान में विद्यालय प्रमाणीकरण में गोल्ड श्रेणी हासिल करने वाले राज्य के 82 स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को राजस्थान के झुंझुनू जिले के बगड़ स्थित पिरमल स्कूल ऑफ लीडरशिप में 16 से 23 सितंबर तक सात दिवसीय आवासीय नेतृत्व प्रशिक्षण दिया गया। इस यात्रा और प्रशिक्षण का पूरा खर्च झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा वहन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रधानाध्यापकों में आधुनिक स्कूल नेतृत्व क्षमता विकसित करना, विद्यालय प्रबंधन को सुदृढ़ बनाना और शिक्षण पद्धतियों में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.