रांची, अक्टूबर 31 -- भविष्य में राजधानी रांची के रेलवे यात्रियों को नई वंदेभारत ट्रेन का तोहफा मिल सकता है। क्योंकि, दक्षिण-पूर्व रेलवे ने छह जगहों के लिए नई वंदेभारत एक्सप्रेस चलाने का सुझाव और प्रस्ताव भेजा है। यह सुझाव-प्रस्ताव दक्षिण पूर्व रेलवे उपभोक्ता सलाहकार समिति के द्वारा की गई मांग के आलोक में की गई है। इस संबंध में जोनल रेलवे ने रेलवे बोर्ड को फरवरी और अक्तूबर में दो बार जेडआरयूसीसी के मांगों को अवगत कराते हुए पत्र भेजा। इसमें रांची-रायपुर और रांची से राउरकेला के बीच वंदेभारत चलाने, बेंगलुरु और रांची-पुणे वाया पणवेल मार्ग होकर स्लीपर वाली वंदेभारत एक्सप्रेस चलाने की मांग की गई। इसके अलावा रांची से नई दिल्ली व रांची-एलटीटी के बीच स्लीपर वाली वंदेभारत चलाने की मांग की गई है। दूसरी ओर, रांची से पुरी के लिए वंदेभारत एक्सप्रेस चलाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.