झारखंड के लातेहार में भीषण हादसा, ट्रेलर ने टेंपो और बाइक को रौंदा, 6 की मौत
रांची, अगस्त 15 -- झारखंड के लातेहार जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। हादसा चंदवा थाना क्षेत्र स्थित लुकुईया घाटी में शनिवार शाम को करीब पांच बजे तब हुआ जब एक बेकाबू ट्रेलर ने बाइक सवार और टेंपो को रौंद दिया। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। फिलहाल हादसे में मारे गए सभी लोगों की पहचान करने की कोशिशें की जा रही हैं। एक दिन पहले गया-देवघर मुख्य मार्ग पर कोडरमा जिले के सतगावां स्थित पोखरडीहा मोड़ के समीप सुबह चार बजे कांवरियों से भरी बस और ट्रक में टक्कर हो गई थी। हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई। मृतकों में 10 वर्षीय शिवम कुमार और उसके रिश्ते के दादा और दादी शामिल हैं। 15 यात्री घायल हुए हैं। इनमें 10 को सदर अस्पताल कोडरमा रेफर किया गया है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.