नई दिल्ली, नवम्बर 12 -- 2007 के बहुचर्चित सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर हमले के आरोपी मोहम्मद शरीफ की सरेराह गोली मारकर हुई हत्या के बाद की जिम्मेदारी झारखंड के राहुल गैंग ने ली है। सोशल मीडिया पर झारखंड के राहुल सिंह गैंग के नाम से एक पोस्ट सामने आई है। फेसबुक पर राहुल नाम की आईडी से 10 नवंबर को की गई पोस्ट में शरीफ की हत्या की जिम्मेदारी लेने की बात कही गई है। पोस्ट में हमले के अन्य आरोपियों को भी खुलेआम धमकी दी गई है। वहीं, हत्याकांड की जांच में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम भी सामने आने की बात कही जा रही है। पुलिस इन सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है। हालांकि, जांच में अभी तक किसी गैंग की संलिप्तता या हत्या में उसकी भूमिका की पुष्टि नहीं हुई है। फेसबुक पोस्ट की शुरुआत जय श्रीराम, जय महाकाल और जोहार झारखंड के नारों से की गई है। इसके बाद वर्ष 2007 में...