रामगढ़, जून 30 -- झारखंड के रामगढ़ जिले में 53 वर्षीय सरकारी अधिकारी की पीट-पीटकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वारदात का आरोप मृतक के रिश्तेदारों पर ही लगा है। जिन्होंने भूमि विवाद को लेकर लाठियों और पत्थरों से पीट-पीटकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान बालेश्वर पटेल के रूप में हुई है, जो कि गिरिडीह जिले में सब-रजिस्ट्रार के पद पर तैनात थे और हूल दिवस की छुट्टी पर अपने पैतृक गांव में आए हुए थे। इसी दौरान मंगलवार सुबह वो अपनी विवादित जमीन देखने पहुंचे, जहां उनकी हत्या कर दी गई। यह वारदात मांडू थाना क्षेत्र के बलसगरा गांव में हुई और इस घटना के सिलसिले में पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है। वारदात की जानकारी देते हुए रामगढ़ के SDOP आलोक रंजन ने बताया कि 'मृतक बालेश्वर पटेल ...