बरेली, अगस्त 2 -- यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह पर जहाज पर हुए हमले में लापता भरतौल के दीपक कुमार गुप्ता के परिजन ने शनिवार को झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात कर मदद की गुहार लगाई। उन्होंने राज्यपाल से अनुरोध किया है कि वह सरकार से दीपक की खोजबीन में उनकी पैरवी करें। बता दें कि भरतौल निवासी सेना के रिटायर्ड नायब सूबेदार उद्धव कुमार गुप्ता का बेटा दीपक गुप्ता एमवी एजीएन रैग्नर जहाज पर क्रू मेंबर है। 26 जुलाई को यूक्रेन में ओडेसा बंदरगाह पर इस जहाज पर ड्रोन अटैक हुआ तो दीपक समेत दो क्रू मेंबरों ने समुद्र में छलांग लगा दी। यह भी पढ़ें- सांसद-विधायक सागर के आवास पहुंचे, दी सांत्वना तब से ही दीपक लापता हैं और अब तक कोई सुराग नहीं लगा है। दीपक की तलाश के लिए उनके परिवार वाले सरकार और अधिकारियों से मदद की गुहार लगा रहे हैं। शनिवार को दीपक ...