झारखंड के रांची में 20 साल की युवती से गैंगरेप, मेले से लौटते वक्त हुई वारदात; पुलिस ने चार लोगों को दबोचा
रांची, सितम्बर 29 -- झारखंड की राजधानी रांची में एक महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। इस वारदात के सिलसिले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है और दो नाबालिगों को हिरासत में ले लिया है। यह घटना 22 सितंबर को रातु पुलिस स्टेशन इलाके में हुई, जब 20 साल की महिला करम त्योहार के मेले से पैदल घर लौट रही थी। पीड़िता के बयान के आधार पर चार दिन बाद FIR दर्ज की गई। रांची (ग्रामीण) के SP गौरव गोस्वामी ने वारदात की जानकारी देते हुए कहा, 'हमने इंसानी और तकनीकी सबूतों के आधार पर दो लोगों को गिरफ्तार किया और दो नाबालिगों (दोनों की उम्र 16 साल है) को हिरासत में लिया।' पूछताछ के दौरान आरोपियों ने जांचकर्ताओं को बताया कि वे मेला घूमने के बाद नशे की हालत में घर लौट रहे थे। इसी दौरान उन्होंने पीड़िता को निशाना बनाते हुए उसे दबोच लिया। इसके बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.