रांची, जून 11 -- झारखंड की राजधानी रांची में खौफनाक घटना सामने आई है। यहां के सदर थाना क्षेत्र के गितिलकोचा में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम आशीष है और वह गितिलकोचा का रहने वाला था। सदर थाना की पुलिस ने मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि आशीष अपने दोस्तों के साथ मंगलवार की रात गितिलकोचा स्थित एक कमरे में खाना-पीना कर रहे थे। खाने-पीने के दौरान किसी बात को लेकर आशीष का दोस्तों के साथ विवाद हुआ। इसी दौरान आरोपियों ने आशीष को पीठ में चाकू गोद दिया। इस वारदात को अंजाम देकर दोनों फरार हो गए। घटना की जानकारी सदर थानेदार कुलदीप कुमार को मंगलवार रात 12 बजे हुई। इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल आशीष को आनन-फानन में रिम्स में भर्ती कराया। इलाज के दौरान बुधवार को आशीष की...