रांची, मार्च 27 -- Jharkhand Mausam: झारखंड के कई जिलों में शुक्रवार से अगले पांच दिन (30 मार्च को छोड़) 31 मार्च तक आंधी, बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। मौसम केंद्र ने राज्य के नौ जिलों में आंधी, बारिश-गरज और वज्रपात के साथ ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, शेष 15 जिलों के लिए आंधी-बारिश का येलो अलर्ट है। पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, हजारीबाग, कोडरमा, पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम तथा सरायकेला में आंधी-बारिश और कहीं-कहीं वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट है। इन जिलों में हवा की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रतिघंटे तक रह सकती है। वहीं, रांची समेत शेष जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में हवा की रफ्तार 50 किमी प्रतिघंटे रहेगी।दो दिन तक अधिकतम पारा उछलेगा शुक्रवार से अगले दो दिन अधिकतम पारा उझलेगा। इसके बाद इसमें तीन ...