रांची, जून 7 -- Jharkhand Weather Forecaste: आने वाले सप्ताह में रांची समेत राज्य के अन्य जिलों में गर्मी और बेचैनी काफी बढ़ने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले सप्ताह मौसम में बदलाव होगा और आसमान में बादल भी छाए रहेंगे। लेकिन इसके बावजूद लोगों को गर्मी से कोई राहत नहीं मिलेगी। आइए जानते हैं पूरे झारखंड के मौसम का हाल।दिन में पारा 43deg के पार, रात में उड़ेगी नींद इस दौरान दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री से 43 डिग्री सेल्सियस तक रहने के आसार हैं। वहीं, रात के न्यूनतम तापमान में भी 4 से 6 डिग्री तक की वृद्धि हो सकती है, जिससे न्यूनतम पारा 25 से 29 डिग्री के बीच रह सकता है। रात में इस बढ़े हुए तापमान के कारण होने वाली चिपचिपी गर्मी लोगों की नींद उड़ा सकती है। यह भी पढ़ें- कौन हैं परिमल नथवानी और विजयसाई, झारखंड में निर्दलीय लड़ेंगे राज्यसभ...