रांची, जून 18 -- Jharkhand Mausam: झारखंड के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। पिछले तीन दिन से लगातार बढ़ रही गर्मी के बीच बुधवार सुबह हुई बारिश ने शहरवासियों को कुछ समय के लिए राहत जरूर दी, लेकिन दोपहर होते-होते उमस भरी गर्मी ने लोगों की परेशानी फिर बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि 30 जून तक प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में बारिश और आंधी का दौर जारी रहेगा। आइए जानते हैं पूरे झारखंड के मौसम का हाल। सुबह जमशेदपुर के अलग-अलग इलाकों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई। करीब आधे घंटे तक हुई बारिश के कारण मौसम सुहावना हो गया और तापमान में भी थोड़ी गिरावट दर्ज की गई। बारिश के बाद कुछ समय तक आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन बाद में धूप निकलने लगी। सुबह के समय मौसम अपेक्षाकृत आरामदायक रहा, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। हाल...