रांची, दिसम्बर 20 -- झारखंड में रांची समेत कई जिलों में लगातार कुहासा गहराने से मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। शुक्रवार को पलामू से लेकर संताल तक बिहार से लगे सीमावर्ती जिलों में घने कुहासे से यातायात बाधित हुई। दृश्यता में कमी आने से विमान से लेकर रेल और सड़क सेवाएं प्रभावित हुईं। उत्तर भारत से आने वाली ट्रेनें अधिक विलंब हो रही हैं। बिहार से बस सेवाएं भी दो से तीन घंटे तक विलंब हो रही हैं। पश्चिमी विक्षोभ के कारण आ रही नमी के कारण कुहासा घना हो रहा है। मौसम विभाग ने पलामू-संताल के सभी जिलों समेत बिहार से सटे सीमावर्ती जिलों में अगले चार दिनों तक घने कुहासे का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान ठंड और कनकनी कायम रहेगी। इन जिलों में पलामू के अलावा गढ़वा, लातेहार, चतरा, लोहरदगा, कोडरमा, हजारीबाग, रांची, रामगढ़, गिरिडीह, बोकारो, धनबाद, देवघर, ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.