रांची, अप्रैल 6 -- Jharkhand Weather: झारखंड के कई जिलों में सोमवार से आठ अप्रैल तक आंधी-बारिश का अनुमान है। इस दौरान हवा की रफ्तार 60 किमी प्रतिघंटे तक रह सकती है। कई जिलों के लिए ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। मौसम में यह बदलाव बंगाल के गांगेय क्षेत्र से तेलंगना तक निम्न दबाव क्षेत्र बनने की वजह से हो रहा है। आइए जानते हैं पूरे झारखंड के मौसम का हाल। झारखंड के मौसम को लेकर अपडेट देते हुए मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि सोमवार को रांची, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद और बोकारो जिले में ओलावृष्टि की संभावना है। वहीं मंगलवार को रांची, पूर्वी-पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला, रामगढ़, बोकारो, खूंटी, धनबाद, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह में ओलावृष्टि हो सकती है। जबकि बुधवार को रांची समेत संताल परगना और कोल्ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.