रांची, दिसम्बर 27 -- झारखंड शीतलहर के प्रकोप से ठिठुरने लगा है। बीते 24 घंटे के दौरान गुमला सबसे सर्द जिला रहा, यहां का न्यूनतम तापमान गिरकर 2.8 डिग्री पर आ गया। वहीं कांके का न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री दर्ज किया गया। शुक्रवार को राज्य में पूर्वी सिंहभूम को छोड़कर अधिकांश जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा। गुमला, खूंटी, लातेहार, मेदिनीनगर, चतरा, बोकारो, सिमडेगा, कोडरमा, हजारीबाग, रांची, लोहरदगा, आदि जिलों में शीतलहर का प्रकोप ज्यादा दिखा। इन जिलों में लोग घरों में दुबके रहे। जरूरी होने पर ही निकले। मौसम के मिजाज को देखते हुए रांची में स्कूलों को बंद कर दिया गया है। वहीं मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के 12 जिलों में शीतलहर चलने का यलो अलर्ट जारी किया है। शनिवार और रविवार को न्यूनतम पारा में दो डिग्री तक की गिरावट आ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.