झारखंड के मौसम पर बड़ा अपडेट, रांची समेत इन 20 जिलों में होगी झमाझम बारिश; IMD का ऑरेंज अलर्ट
रांची, जून 28 -- Jharkhand Mausam: झारखंड में प्रवेश के बाद से कमजोर चल रहे मानसून की सक्रियता बढ़ने के आसार हैं। 30 जून से एक जुलाई तक पूरे राज्य में अच्छी बारिश होने की उम्मीद जताई गई है। इस दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाएंगे। मौसम केंद्र के अनुसार, रविवार को भी रांची समेत राज्य के 20 जिलों में आंधी और गरज के साथ बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। गढ़वा, पलामू, चतरा व लातेहार में हवा की रफ्तार कम हो सकती है। राज्य में मौसम में बदलाव के साथ अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री तक की गिरावट आ सकती है।रांची में हुई हल्की बारिश राज्य में शनिवार को रांची समेत अधिकांश हिस्सों में हल्के बादल छाए रहे। रांची, रामगढ़, देवघर, बोकारो, पश्चिमी सिंहभूम, खूंटी आदि जिलों में हल्की बारिश भी हुई। वहीं, शुक्रवार से शनिवार के बीच सिमडेगा में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.