झारखंड के मौसम पर बड़ा अपडेट, मानसून में फिर आ सकती है तेजी; IMD ने बताई वजह
रांची, अगस्त 23 -- झारखंड के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। राजधानी समेत राज्य में मानसून अगले सात दिनों के दौरान सुस्त रह सकता है। इस दौरान रांची समेत राज्य में हल्के बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं हल्की बारिश होगी। बंगाल की खाड़ी में बनने वाले सिस्टम पर ही मानसून में तेजी आ सकती है। फिलहाल बंगाल की खाड़ी के उत्तरी हिस्से में पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के समीप एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। अगले 24 घंटे के दौरान इसके निम्न दबाव क्षेत्र बनने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। आइए जानते हैं पूरे झारखंड के मौसम का हाल मौसम विभाग के अनुसार, रांची समेत राज्य में ओडिशा और पश्चिम बंगाल से सटे इलाकों में बारिश होगी। क्योंकि, ओड़िशा के उत्तरी भाग पर स्थित एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन का प्रभाव कायम है। इस प्रभाव से रांची समेत कोल्हान, सिमडेगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.