झारखंड, जून 17 -- Jharkhand Weather: झारखंड के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश में एक बार फिर गर्मी लोगों को परेशान करने लगी है। दो दिन से तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि आने वाले एक-दो दिन में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है। आइए जानते हैं पूरे झारखंड के मौसम का हाल। मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिन में तेज धूप से सड़कों पर अपेक्षकृत लोगों की आवाजाही दोपहर में थोड़ी कम दिखी। बाजार में भी दोपहर के समय अपेक्षाकृत कम भीड़ नजर आई। बिजली कटौती वाले इलाकों में गर्मी और उमस के कारण बच्चों व बुजुर्गों की परेशानी बढ़ गई है। सदर और एमजीएम अस्पतालों में भी ...