रांची, अप्रैल 8 -- Jharkhand Mausam: रांची समेत राज्य के कई जिलों में सोमवार रात के बाद मंगलवार को आंधी के साथ बारिश हुई। कुछ जगहों पर वज्रपात की भी सूचना है। वहीं राज्य में नौ अप्रैल तक आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की संभावना जताई गई है। जिलों के लिए ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। रांची के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, पूर्वी यूपी और ओडिशा के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से झारखंड के मौसम में बदलाव हो रहा है। सोमवार-मंगलवार को मिलाकर पूूू. सिंहभूम में 52.2 मिमी, रांची में 11.4 मिमी, प . सिंहभूम में 8.4 मिमी, खूंटी में 8 मिमी बारिश हुई। संताल-कोयलांचल में कई जगहों पर तेज आंधी के साथ बारिश हुई है। कई इलाकों में पेड़ की टहनियों और होर्डिंग गिरने की घटनाएं हुईं। उधर, पूर्वी सिंहभूम समेत कोल्हान के कई क्षेत्रों में शाम में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.