झारखंड के मौसम पर बड़ा अपडेट, इन 12 जिलों में होगी झमाझम बारिश
झारखंड, सितम्बर 23 -- झारखंड के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। बंगाल की खाड़ी में बने डिप्रेशन के असर से झारखंड में मौसम बदलने वाला है। इसके प्रभाव से राज्य में मंगलवार से गुरुवार तक बादल छाए रहेंगे और अलग-अलग जिलों में बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर और जामताड़ा में भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा गुरुवार और शुक्रवार को भी राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश होने के आसार हैं।इस वजह से होगी झारखंड में बारिश मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक अति गहरा निम्न क्षेत्र बनकर आगे बढ़ रहा है। यह ओडिशा के गोपालपुर से लगभग 200 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व, कलिंगपट्टनम (आंध्र प्रदेश) से 200 किलोमीटर पूर्व-दक्षिण-पूर्व, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.