रांची, अगस्त 6 -- Jharkhand Weather: झारखंड की राजधानी समेत राज्य में पिछले दो दिन मानसून कमजोर रहा। अब बुधवार से सक्रिय हो सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, बांगलादेश के उत्तरी भाग और आसपास के क्षेत्रों के ऊपरी वातावरण में एक साईक्लोनिक सर्कुलेशन बना है। इसके कारण अगले चार दिन झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में बारिश होगी। अगले चार दिनों के दौरान रांची में एक से दो बार बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है। आने वाले सात और नौ अगस्त को कोल्हान और संताल के सभी जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन चार दिनों में राज्य के विभिन्न हिस्सों में कहीं-कहीं तेज हवा के साथ वज्रपात भी हो सकती है। गुरुवार से पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसांवा, गोड़्डा, साहिबगंज, पाकुड़, दुमका, देवघर, जामताड़ा, बोकारो और धनबाद में कहीं-कहीं भारी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.