रांची, अगस्त 30 -- Jharkhand Weather: राजधानी रांची समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में 30 अगस्त से अगले चार दिनों तक अच्छी बारिश के आसार हैं। इन चार दिनों के दौरान 40 किमी की रफ्तार से हवा चलने और कुछ जगह वज्रपात भी हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के निम्न दबाव क्षेत्र बंगाल की खाड़ी के उत्तरी व पश्चिमी हिस्से में बना और झारखंड के ऊपर से गुजर रहा है। इस सिस्टम के अगले 48 घंटे में और व्यापक होकर झारखंड से आसपास के इलाकों में गुजरने की संभावना है। हर हिस्से में बारिश होने की उम्मीद है। इस चलते रविवार को रांची, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, हजारीबाग, कोडरमा, दुमका, देवघर, जामताड़ा व गिरिडीह में कहीं-कहीं भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 31 अगस्त को रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा व लातेहार में कुछ जगह भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट ह...