झारखंड के बोकारो में 21 लाख की लूट, बाइक सवार दो बदमाशों ने की वारदात; ATM के लिए जा रही थी रकम
बोकारो, अक्टूबर 17 -- झारखंड के बोकारो जिले में शनिवार को दिनदहाड़े 21.40 लाख रुपए की लूट हो गई। बाइक सवार दो बदमाशों ने इस वारदात को माराफारी थाना क्षेत्र में स्थित बोकारोनाथ धाम शिव मंदिर के पास अंजाम दिया। इस दौरान अपराधियों ने एटीएम में डालने के लिए ले जाई जा रही इस रकम को हिताची कंपनी के एक कर्मचारी से लूट लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पल्सर बाइक पर सवार दो बदमाशों ने पीड़ित कर्मचारी को रास्ते में रोककर गाली-गलौज और हाथापाई की, इसके बाद उसे जान से मारने की धमकी देते हुए उससे रुपए छीन लिए और लूटकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। हिताची कंपनी के पीड़ित कर्मचारी जिसकी पहचान विजय कुमार के रूप में हुई है, उसने पुलिस को बताया कि वह नया मोड़ स्थित एक्सिस बैंक से 21.40 लाख रुपए लेकर कुर्मीडीह और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.