रांची, अक्टूबर 20 -- झारखंड में बोकारो जिले के तेनुघाट मुख्य पथ पर पेटरवार थाना क्षेत्र के टेना झील के पास दो बाइकों के बीच जोरदार टक्कर में एक शिक्षक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पेटरवार थाना क्षेत्र के झिरके गांव निवासी शिक्षक 45 साल के गणेश महतो छत्रु राम महतो चौक पर अपनी पत्नी और बेटे को रांची जाने के लिए गाड़ी में बैठाने के बाद तेनु रोड स्थित अपने आवास लौट रहे थे। इसी दौरान घर की ओर मुड़ने के लिए जैसे ही उन्होंने अपनी बाइक मोड़ी, तभी ओरदाना पंचायत के बंगा गांव निवासी अशोक करमाली तेनु रोड स्थित पेट्रोल पंप से पेट्रोल भरवाकर पेटरवार की ओर आ रहे थे। उनकी बाइक पर उसी गांव के घनश्याम करमाली भी पीछे बैठे हुए थे। इसी बीच अशोक करमाली की बाइक गणेश महतो की बाइक से जोरदार टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ...